वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ? Voter Card Online Download Kaise Kare. सबसे आसान तरीका देखे.

वोटर आईडी कार्ड आज के समय में हमारा एक पहचान पत्र है और इसका उपयोग मतदान करने हेतु भी किया जाता है। अगर आपके पास यह कार्ड नहीं है तो आप मतदान नहीं कर सकते है। अगर आपके पास वॉटर कार्ड नहीं है और आपको मतदान करना है तो फिर मतदाता सूची में आपका नाम होना आवश्यक है। तो अगर आपको अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Voter Card Online Download. करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताने वाले है।

Voter Card Online Download
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना सीखे ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताएंगे तो अगर आपको वोटर कार्ड ऑनलाइन निकालना है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे हम जो प्रोसेस आपको यहाँ पर बताने वाले है उस प्रोसेस को आप घर बैठे अपने मोबाईल फोन में फॉलो करके अपना वोटर कार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है।

वोटर कार्ड क्या है इसकी जरूरत क्यों होती है ?

वोटर आईडी कार्ड को मतदाता पहचान पत्र कहा जाता है जिसका उपयोग मतदाता की पहचान करने के लिए किया जाता है। वोटर कार्ड का होना ही चुनाव के समय पर्याप्त नहीं है संबंधित मतदाता सूची में भी मतदाता का नाम होना चाहिए फिर मतदाता वोटर कार्ड दिखाकर वोट डाल सकता है। इसका उपयोग आईडी प्रूफ के लिए भी कर सकते है। यह भारत में पंजीकृत मतदाताओ को जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय में यह पत्र ऑनलाइन मोबाईल या कंप्युटर के माध्यम से कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है जिसकी जानकारी आगे इस आर्टिकल में हम देने जा रहे है।

इसे भी जरूर पढे :- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट कैसे देखे ?

Voter Card Online Download Kaise Kare.

अब हम आपको वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है।
  • उसके बाद इस वेबसाईट में आपको साइन अप करना है इसके लिए साइन अप वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर मोबाईल नंबर ईमेल आईडी व केपचा कोड दर्ज करके Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है।
  • उसके बाद आधार कार्ड में जो आपका पहला व अंतिम नाम है वो दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • अब आपको लॉगिन वाला ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें फिर केपचा कोड दर्ज करके Request OTP पर क्लिक करें।
  • फिर आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके वेरीफाई & लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे तो आपको सबसे नीचे आना है और E-EPIC डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Voter Card Online Download Kaise Kare
  • अब आपको EPIC नंबर यानि अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर दर्ज करना है और अपना स्टेट सिलेक्ट करना है।
  • अगर वोटर कार्ड नंबर नहीं है तो रेफरेंस नंबर दर्ज करके स्टेट सलेक्ट करें फिर Search बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीचे आएंगे और send ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Voter Card Download Kaise Kare
  • फिर मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरफिकेशन होने के बाद नीचे Download e-EPIC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Online Voter Card Download Kaise Kare
  • जिसके बाद सफलतापूर्वक आपका वोटर कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
Voter ID Card Download Kaise Kare
  • इस तरह से आप Voter Card Online Download कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

क्या बिना वोटर कार्ड मतदान किया जा सकता है ?

जी हाँ बिना वोटर कार्ड के मतदान तो किया जा सकता है आप अपने पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट इनको काम में ले सकते है लेकिन आप मतदान तभी कर सकते है जब आपका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हो।

क्या वोटर कार्ड मोबाईल से डाउनलोड किया जा सकता है ?

जी हाँ आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाईल फोन से वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताई है तो एक बार इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

क्या वोटर कार्ड होना जरूरी है ?

वोटर कार्ड का उपयोग पात्र पहचान पत्र के रूप में करता है और इसका उपयोग आमतौर पर मतदान के समय किया जाता है। लेकिन सिर्फ वोटर कार्ड से ही आप मतदान नहीं कर सकते है मतदान करने के लिए मतदाता सूची में आपका नाम होना आवश्यक है तब आप वोटर कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते है और वोटर कार्ड नहीं होने पर अन्य पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान कर सकते है लेकिन पहले यह सुनिश्चित कर ले की आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। अगर दर्ज है तो मतदान कर सकते है।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Voter Card Online Download Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है धन्यवाद।

Leave a Comment