भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को पक्के घर के निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को पहले अपना आवेदन करना होता है फिर सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। उस जारी सूची में अगर आपका नाम आता है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। तो अगर आपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया है और आप PM Awas Yojana List Check करना चाहते है तो यह आर्टिकल आज खास आपके लिए होने वाला है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट चैक कैसे करें ? इसका कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है तो अगर आप भी ग्रामीण निवासी है और आपने प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना आवेदन किया है और आप सरकार द्वारा जारी की गई PM Awas Yojana New List Online Check करना चाहते है तो हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक जरूर बने रहे।
PM Awas Yojana List Check Highlights :-
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
| लाभार्थी | समस्त योग्य पात्र आवेदक |
| योजना में आवेदन कैसे करें | आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है। |
| प्रोसेस | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाईट | क्लिक करें |
PM आवास योजना के लाभ :-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2026 देखने से पहले एक बार हम इस योजना के लाभ के बारे में जान लेते है :-
इस योजना में मुख्यत: शहरी व ग्रामीण पात्र आवेदक अपना आवेदन कर सकते है। दोनों आवेदनो में विषताए थोड़ी भिन्न है हम आपको शहरी व ग्रामीण PM आवास योजना की विशेषताए बता रहे है।
इसे भी जरूर पढे :- आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें ?
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ एंव विशेषताए :-
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 2.95 करोड़ घरों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना था।
- योजना के तहत बने हुए मकान का साइज कम से कम 25 वर्ग मित्र होगा इसमें स्वच्छ खाना बनाने का स्थान व बिजली की पूर्ति जैसी सुविधाये भी शामिल है।
- इस योजना के माध्यम से शौचालय, लाइट, पानी, स्वच्छ खाना बनाने के लिए ईंधन जैसी सुविधाओ के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण MGNREGS या दूसरी सरकारी योजनाओ के साथ से 12 हजार करोड़ रुपये की सहायता भी शामिल है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय अधिकार प्राप्त समिति की मंजूरी के बाद इस योजना को मंजूरी देंगे।
- लाभार्थियों को मकानों के पक्के निर्माण के लिए तकनीकी मदद भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- लाभार्थी को उनके बैंक अकाउंट या डाकघर खाते में सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत होने वाले काम की निगरानी एंड-टू-एंड ई-गवर्नेस मॉडल-आवास सॉफ्ट और आवास एप्प के द्वारा की जाएगी। आदि।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की विशेषताए एंव लाभ
- इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा झुग्गीपुनर्वास के लिए प्रति मकान एक लाख रुपये तक की सब्सिडी।
- हाउसिंग लोन पर 6.5% तक की ब्याज पर सब्सिडी
- ब्याज सब्सिडी अधिकांश 20 वर्षों के लोन या आवेदक के द्वारा लिए गए ऋण अवधि पर लागू होती है जो भी कम हो।
- योजना महिलाओ को घर के मालिक, या सह-आवेदक बनने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए ग्राउंड फ्लोर अनिवार्य है।
- मकान के निर्माण से पहले भवन की डिजाइन पर मंजूरी आवश्यक है।
- लोन अमाउन्ट या प्रॉपर्टी के मूल्य की कोई सीमा नहीं आदि।
PM Awas Yojana List Check Online.
अब हम आपको पीएम ग्रामीण आवास योजना लिस्ट चैक कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कीजिएगा जैसे की :-
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
- उसके बाद Awaassoft का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।

- फिर 2nd ऑप्शन है House Progress against the target वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- फिर PMAYG Cumulative Progress Till Date में Special Project 2024 वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- अब अपना राज्य, जिला, तहसील या ब्लॉक और ग्राम पंचायत सिलेक्ट करके सबमिट करें।

- उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी उस लिस्ट में आप अपना नाम चैक कर सकते है।
- तो इस तरह से आप Online PM Awas Yojana List Check कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में नाम व एड्रैस चेंज कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
पीएम आवास योजना लिस्ट चैक कैसे करें 2026 ?
अगर आपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना आवेदन किया था और आप इस योजना की लिस्ट चैक करना चाहते है तो यह बहुत ही आसान है आप ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन में प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट चैक कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने इसका पूरा प्रोसेस आपको विस्तार से बताया है तो एक बार इसे पूरा जरूर पढे।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम लिस्ट में कैसे देखे ?
अगर आपने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन किया है तो इस योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपने स्टेट, जिले, पंचायत सिमिति, ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट करके सबमिट करेंगे तो आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी। अगर आपका नाम इस लिस्ट में आता है तो आप इस योजना के लाभ लेने के पात्र है और आपको इस योजना का लाभ मिलेगा आपको इस लिस्ट में अपना नाम चैक कर लेना है। ऊपर इसकी पूरी जानकारी बताई गई है तो इन सभी स्टेप्स को फॉलो जरूर कीजिएगा।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको PM Awas Yojana List Check. कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करें धन्यवाद।