जैसा की आप सभी जानते है की राजस्थान में जन आधार कार्ड जनता के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज कई प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ लेने हेतु काम में आता है। बहुत से नागरिक आज भी ऐसे है जिनके पास या तो जन आधार कार्ड नहीं है या फिर जिनका जन आधार कार्ड बना हुआ है उनका जन आधार कार्ड की पर खो चुका है। तो ऐसे में वह नागरिक जिनका जन आधार कार्ड खो चुका है वह Jan Aadhar Card Online Download. कर सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की जन आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? अगर आपको अपना जन आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना है तो यह काम आप ऑनलाइन घर बैठे पूरा कर सकते है इसके लिए आपको कही पर भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जन-आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने का कंप्लीट प्रोसेस आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- राजस्थान आय प्रमाण पत्र कैसे बनाए ?
Jan Aadhar Card Online Download Highlights :-
| लेख का नाम | जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें ? |
| भाषा | हिन्दी |
| उद्देश्य | यूजर्स तक सही जानकारी पँहुचाना |
| प्रोसेस | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाईट | https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ |
जन-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
अब हम आपको जन-आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने का प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से ई-मित्र एप्प को डाउनलोड करके इंस्टाल करना है।
- इंस्टाल करने के बाद एप्प को ओपन करें फिर प्रमिश्नस को अलाऊ कर देना है।
- इसके बाद आप पंजीकरण मोबाईल नंबर या SSO ID दोनों से कर सकते है।
- अगर आपको SSO ID मालूम नहीं है तो आप मोबाईल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना है।
- फिर आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- उसके बाद अपना 6 अंक का लॉगिन पिन सेट करें फिर दुबारा पिन दर्ज करके कनफर्म करें।
- अब आपको फिर से ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके जो पिन आपने बनाया है उसे दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब आपको सबसे ऊपर सर्च बार मिलेगा जहां जन आधार टाइप करके सर्च करें।
- उसके बाद जन आधार सर्विसेज का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- जिसके बाद e-card वाले ऑप्शन पर क्लिक करे और अपना जन-आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- उसके बाद नीचे आपको फेच डिटेल्स का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- इसके बाद जन आधार कार्ड में जीतने सदस्य जुड़े हुए है उन सभी सदस्यों का नाम आ जाएगा।
- अब आपको किसी एक सदस्य के नाम को सिलेक्ट करना है जिसके नंबर पर आपको ओटीपी भेजना है।
- उदाहरण के लिए आप परिवार के मुखिया है और आपका मोबाईल नंबर ही जन आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।
- तो आपको आपके नाम को सिलेक्ट करना है फिर Send OTP पर क्लिक करें।
- उसके बाद ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपका जन आधार कार्ड आपके सामने ओपन हो जाएगा।
- अब आप चाहे तो इसे पीडीएफ़ में डाउनलोड कर सकते है।
- तो इस तरह से आप Jan Aadhar Card Online Download कर सकते है।
SSO ID से जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
अगर आप अपनी SSO ID से Jan Aadhar Card Download करना चाहते है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको SSO ID Login पोर्टल पर चले जाना है।
- इसके बाद Jan Aadhar Card ऑप्शन सर्च करें फिर उसपे क्लिक करें।
- फिर ओटीपी वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें चैकबॉक्स पर टिक करें और ओटीपी भेजे पर क्लिक करें।
- उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके ओटीपी मान्य करें बटन को दबाए।
- इसके बाद कार्ड मेनेजमेंट में जाए और Jan Aadhar E-Card वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपका जन आधार कार्ड नंबर या इनरोलमेंट आईडी आ जाएगी तो आपको Search बटन पर क्लिक करना है।
- फिर जन आधार कार्ड में जीतने सदस्य के नाम जुड़े है सभी का नाम आ जाएगा।
- अब आपको किसी एक सदस्य का नाम सिलेक्ट करना है फिर आधार औथेनटिक बटन पर क्लिक करना है।
- फिर वापस ओटीपी सिलेक्ट करें चैकबॉक्स पर टिक करें और ओटीपी भेजे बटन को दबाए।
- फिर जो ओटीपी प्राप्त होता है उसे दर्ज करके ओटीपी मान्य करे बटन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपका जन आधार कार्ड आपके सामने शो हो जाएगा।
- अब आप आसानी से अपने इस जन आधार कार्ड को पीडीएफ़ में डाउनलोड कर सकते है।
- फिर डाउनलोड कि हुई जन आधार कार्ड पीडीएफ़ को ओपन करने के लिए आपको पासवॉर्ड की जरूरत होगी।
- तो आपका पासवॉर्ड होगा आपके नाम के शुरू के चार डिजिट केपिटल में और जन्म दिनांक की दिनांक व महिना।
- इस तरह से आपको अपना पासवॉर्ड बनाकर दर्ज करना है फिर आपकी पीडीएफ़ ओपन हो जाएगी।
- तो इस तरह से भी आप Jan Aadhar Card Online Download कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में नाम व एड्रैस चेंज कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
जन आधार कार्ड पीडीएफ़ कैसे निकाले ?
ऊपर जन आधार कार्ड को डाउनलोड करने के दो सबसे आसान प्रोसेस हमने आपको बताए है इन प्रोसेस से आप ऑनलाइन घर बैठे बिना कही पर गए अपना जन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जो की आपको पीडीएफ़ में डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है तो अपने जन आधार कार्ड को पीडीएफ़ में डाउनलोड आप कर सकते है। पीडीएफ़ को ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत होगी जो की आपके नाम के शुरू के चार डिजिट केपिटल में होंगे फिर आपकी जन्म दिनांक की दिनांक व महिना जिसे हम DD/MM बोलते है वह लगानी है फिर आपकी जन आधार कार्ड पीडीएफ़ ओपन हो जाएगी।
जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप भी अपना Jan Aadhar Card डाउनलोड करने की सोच रहे है तो आप ई-मित्र मोबाईल एप्प के द्वारा या फिर SSO पोर्टल पर अपनी SSO ID से पोर्टल में लॉगिन करके अपना जन आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। ऊपर इन दोनों प्रोसेस से जन आधार कार्ड कैसे डाउनलोड किया जाता है इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है तो इसे पूरा जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Jan Aadhar Card Online Download कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।