अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे ? Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe.

अगर दोस्तों आप भी अपनी जमीन का नक्शा चैक करना चाहते है आपको पता नहीं है की आपकी जमीन का नक्शा क्या है। आपकी जमीन कहाँ स्थित है उसके आस पास कौन-कौनसी जमीन है यह सब आप मोबाईल फोन से पता लगा सकते है इसके लिए आपको कही पर भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe. इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है।

Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe
अपनी जमीन, अपने घर, अपने गाँव का नक्शा कैसे देखे ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे ? इसकी पूरी जानकारी देंगे। आप अपने मोबाईल फोन से घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा देख पाएंगे। इसके लिए आपको अपना जिला, तहसील, गाँव और खसरा नंबर की जरूरत हो सकती है। तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe Highlights :-

आर्टिकल का नाम अपनी जमीन का नक्शा कैसे चैक करें ?
उद्देश्य भूलेख व भू-नक्शे से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाना
प्रोसेस ऑनलाइन
भाषा हिन्दी
आधिकारिक वेबसाईट क्लिक करें

अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे ?

अब हम आपको जमीन का नक्शा ऑनलाइन मोबाईल फोन से कैसे देखे ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको अपने स्टेट की भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  • उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप उतरप्रदेश राज्य के निवासी है।
  • तो आपको गूगल पर जाकर सर्च करना है bhunaksha < स्पेस > up.
  • उसके बाद फर्स्ट जो वेबसाईट आपके सामने शो होगी उसके ऊपर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने स्टेट का नक्शा ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट यानि अपना जिला चयन करना है।
  • उसके बाद अपनी तहसील व अपने गाँव का नाम सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद प्लॉट नंबर दर्ज करना है फिर नक्शे में आपकी जमीन का नक्शा आ जाएगा।
  • नक्शे के अंदर भी आपको प्लॉट नंबर देखने को मिल जाएंगे तो आप ज़ूम करके देख सकते है।
  • या तो आप नक्शे में अपना प्लॉट नंबर सिलेक्ट करके उस नंबर पर क्लिक करें।
  • या फिर आपको प्लॉट नंबर आपको मालूम है तो प्लॉट नंबर दर्ज करें।
  • उसके बाद आपके प्लॉट का नक्शा आपके सामने आ जाएगा।
  • इसके साथ ही आपको प्लॉट मालिक का नाम, व आपकी जमीन की डिटेल्स देखने को मिल जाएगी।
  • उसके बाद आप मेप रिपोर्ट पर क्लिक करेंगे तो आपको अपनी जमीन का नक्शा डिटेल में देखने को मिल जाएगा।
  • तो इस तरह से आप अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में नाम व एड्रैस चेंज कैसे करें ?

Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe.

ऊपर हमने उत्तरप्रदेश में अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे ? इसकी जानकारी बताई थी अब हम बता रहे है अगर आप राजस्थान के निवासी है और आपकी जमीन राजस्थान में है तो वहा आप अपनी जमीन का नक्शा कैसे देख सकते है तो आइए जानते है :-

  • सबसे पहले आपको Bhunaksha Rajasthan टाइप करके गूगल पर सर्च करना है।
  • उसके बाद पहली जो वेबसाईट सर्च में आएगी उसे ओपन करना है।
  • उसके बाद View मेप का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद अपना जिला, तहसील, आरआई, हल्का, गाँव, और शीट नंबर दर्ज करना है।
  • शीट नंबर में डिजिटाइज्ड वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपके गाँव का नक्शा आपके सामने ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको नक्शे को जूम करना है और अपना प्लॉट नंबर या खसरा नंबर ढूँढना है।
  • उसके बाद उस नंबर पर आपको क्लिक कर देना है।
  • या फिर आपको प्लॉट नंबर मालूम है तो ऊपर सर्च प्लॉट नंबर में अपना प्लॉट नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने जमीन की डिटेल्स ओपन हो जाएगी जमीन मालिक का नाम भी देखने को मिल जाएगा।
  • इस जमीन नकल निकालनी है तो नकल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको एक केपचा कोड दर्ज करना है उसके बाद वेरीफाई करना है।
  • फिर आपकी जमीन की नकल आपके सामने ओपन हो जाएगी।
  • तो इस तरह से आप Rajasthan में भी अपनी जमीन का नक्शा निकाल सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- राजस्थान आय प्रमाण पत्र कैसे बनाए ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

मैं अपने गाँव और घर का नक्शा कैसे देख सकता हूँ ?

आज के समय में लगभग सभी स्टेट के शहरों और गाँवों का भू-नक्शा ऑनलाइन निकाला जा सकता है। आप अपने स्टेट की भू-नक्शा की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर अपने जिले, तहसील, शहर, गाँव का नाम सिलेक्ट करके अपना प्लॉट नंबर देखकर आसानी से अपने घर व गाँव की जमीन का नक्शा ऑनलाइन चैक कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है तो कृपया इसे पूरा जरूर पढे।

गाँव का नक्शा कैसे खोलें ?

गाँव का नक्शा खोलना है तो सबसे पहले अपने स्टेट की भू-नक्शा की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाए उसके बाद अपना जिला चुने आपका जिला कौनसा है लिस्ट में से जिले का नाम चुने, फिर आपकी तहसील कौनसी है वो चुने लिस्ट से फिर अपने गाँव या शहर का नाम चुने उसके बाद सर्च करें तो आपके गाँव का नक्शा आपके सामने ओपन हो जाएगा। फिर आप चाहे तो प्लॉट नंबर दर्ज करके अपनी व्यक्तिगत जमीन का नक्शा व विवरण भी देख सकते है। इसकी पूरी जानकारी ऊपर इस लेख में बताई गई है।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Apni Jamin Ka Naksha Kaise Dekhe. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है बाकी इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment