गाड़ी की आरसी यानि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जो की गाड़ी की डिटेल्स जैसे की गाड़ी का नंबर, इंजन नंबर, चेसेज नंबर, गाड़ी की रजिस्ट्रेशन डेट, ऑनर नेम, इन्श्योरेन्स, PUC आदि की डिटेल्स हमे बताता है। यह दस्तावेज हर एक वाहन मालिक के पास होना अनिवार्य है। इस RC से ही वाहन मालिक अपना मालिकाना हक बता सकता है की यह वाहन मेरा है। लेकिन कई बार हम कही पर जाते है और RC हमारे पास नहीं होती है और चेकिंग के दौरान हमसे RC मांग ली जाती है तो हमे काफी परेशानी होती है यह साबित करने में की यह वाहन मेरा है। तो ऐसे में हम Gadi Ki RC Online Download कर सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हम गाड़ी की RC ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस आपको स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है जिसे फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन कही भी और कभी भी अपनी RC ऑनलाइन मोबाईल फोन में निकाल सकते है। तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
RC क्या होती है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है ?
RC यानि Registration Certificate यह सर्टिफिकेट गाड़ी का महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट होता है। जो यह साबित कर्ता है की गाड़ी किस RTO में पंजीकृत है और किस व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। इस सर्टिफिकेट में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन मालिक का नाम, वाहन कौनसा मॉडल है, वाहन कब पंजीकृत हुआ है, फ्यूल का टाइप पेट्रोल है या डीजल है या इलेक्ट्रिक है, चेसिस नंबर RC की वेधता आदि जानकारी होती है।
वाहन चलाते समय यह RC साथ में रखना जरूरी होता है क्योंकि इसकी जरूरत हमे कही भी और कभी भी पड सकती है ट्रेफिक जांच, गाड़ी की पहचान, और कानूनी रूप से गाड़ी के पंजीकरण पर सबूत देने के लिए इसकी जरूरत पड सकती है इसलिए वाहन चलाते समय इस दस्तावेज को साथ रखना चाहिए। अगर कभी भूल में यह दस्तावेज साथ लेकर ना गए तो ऐसी स्थिति में यह दस्तावेज विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट से या डिजिलोकर एप्प से तुरंत ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है जिसकी जानकारी आगे हम आपको बताने वाले है।
इसे भी जरूर पढे :- आधार नंबर से पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
Gadi Ki RC Online Download Kaise Kare.
अब हम आपको गाड़ी की RC ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो जरूर करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है।
- उसके बाद Vehicle Registration के नीचे Read More वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप किस राज्य की RC डाउनलोड करना चाहते है तो वह स्टेट सिलेक्ट करें।

- उसके बाद अपने RTO Office का नाम सिलेक्ट कर लेना है जिस RTO से आपकी गाड़ी पंजीकृत है।
- फिर नीचे चैकबॉक्स पर टिक करके प्रोसिड़ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।

- जिसके बाद ऊपर थ्री डॉट पर क्लिक करके डाउनलोड डॉक्यूमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको RC Print (Form 23) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, और इंजन नंबर दर्ज करके verify डिटेल्स पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपकी RC में जो मोबाईल नंबर लिंक होगा उसके लास्ट चार अंक दिखाई देंगे।
- तो आपको इस नंबर पर ओटीपी भेजना है इसके लिए जरनेट ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर RC से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करना है।
- उसके बाद आपकी गाड़ी की RC download हो जाएगी और आपके सामने हो जाएगी।

- अब आप चाहे तो इस RC को कही पर भी दिखा सकते है और इसको प्रिन्ट भी करवा सकते है।
- तो इस तरह से आप Gadi Ki RC Online Download कर सकते है।
मोबाईल से गाड़ी की RC डाउनलोड कैसे करें ?
अगर आप ऊपर बताए गए प्रोसेस से आरसी नहीं निकाल पा रहे है तो आप डिजिलोकर एप्प के माध्यम से भी अपने वाहन की आरसी निकाल सकते है और कही पर भी दिखा सकते है इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए जैसे की :-
- सबसे पहले प्ले स्टोर से डिजिलोकर एप्प को इंस्टाल करके ओपन करें।
- उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करके एप्प में लॉगिन करना है।
- उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें और ट्रांसपोर्ट & इंफ्रास्ट्रेक्चर पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप किस राज्य से है तो अपने स्टेट का नाम सिलेक्ट करें।
- अब Registration Of Vehicles वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- अब अपनी गाड़ी का चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके Get Document पर क्लिक करें।
- फिर होम पेज पर जाए उसके बाद issued वाले ऑप्शन पर जाए।
- उसके बाद Registration Of Vehicles के आगे थ्री डॉट पर क्लिक करके view पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपकी गाड़ी की RC आपके सामने आ जाएगी।
- आप चाहे तो इस पीडीएफ़ को डाउनलोड करके प्रिन्ट भी कर सकते है।
- या फिर कही पर भी आवश्यकता होने पर मोबाईल में यह RC दिखा सकते है।
- तो इस तरह से आप मोबाईल से Gadi Ki RC Online Download कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
मोबाईल से RC कैसे डाउनलोड करें ?
जैसा की ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है की आप परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर अपनी गाड़ी के नंबर, चेसिस नंबर दर्ज करके OTP वेरफिकेशन करके मोबाईल फोन में ऑनलाइन कही भी और कभी भी RC डाउनलोड कर सकते है। तो एक बार आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे इसमें पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है।
गाड़ी के नंबर से RC कैसे निकाले ?
परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाईट या डिजिलोकर मोबाईल एप्प के द्वारा गाड़ी नंबर से और गाड़ी की डिटेल्स से ऑनलाइन आरसी डाउनलोड की जा सकती है। ऊपर इस आर्टिकल में RC डाउनलोड करने के दोनों प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताए गए है तो उन्हे आप फॉलो करें।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Gadi Ki RC Online Download कैसे करें इसका पूरा प्रोसेस विस्तारपूर्वक बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है धन्यवाद।