जैसा की आप सभी जानते ही है की राजस्थान राज्य में आय प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जिसकी हमे कही ना कही और कभी ना कभी आवश्यकता जरूर होती ही है। यह दस्तावेज हमारे सभी स्रोतों से होने वाली इनकम को प्रमाणित करता है। अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो भी आपको इस दस्तावेज की आवश्यकता होगी। तो अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है और आप यह दस्तावेज बनाना चाहते है तो हम इस आर्टिकल में आज आपको Rajasthan Income Certificate Apply. करने का प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको आय प्रमाण पत्र कैसे बनाए ? इसके लिए आपके पास कौन-कौनसे दस्तावेज होने चाहिए, कितना समय लगेगा, आवेदन कैसे करना होगा इन सभी चीजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले है अतः आप सभी से अनुरोध है की आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे ताकि आपको इनकम सर्टिफिकेट कैसे बनाए ? इसकी पूरी जानकारी मिल सके तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- खाद्य सुरक्षा योजना में नाम कैसे जोड़े ?
Rajasthan Income Certificate Online Apply Highlights :-
| आर्टिकल का नाम | राजस्थान आय प्रमाण पत्र कैसे बनाए ? |
| डिपार्टमेंट | राजस्व विभाग |
| लाभार्थी | राजस्थान राज्य के आवेदक |
| आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन |
| भाषा | हिन्दी |
राजस्थान आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सामान्यत: आपके पास पहचान, एड्रैस, और इनकम को सत्यापित करने के लिए कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे की :-
| पहचान के लिए | एड्रैस के लिए | आय के लिए |
| आधार कार्ड | पासपोर्ट | वेतन पर्ची |
| वॉटर आईडी कार्ड | राशन कार्ड | आयकर रिटर्न |
| पैन कार्ड | बिजली बिल | आय घोषित करने वाला शपथ पत्र |
| पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटो | आधार कार्ड | ETC |
स्वरोजगार या व्यवसाय मालिकों के लिए व्यवसाय से होने वाली इनकम को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज आवश्यक है।
Rajasthan Income Certificate Apply.
- सबसे पहले आपको इनकम सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- यह फॉर्म आपको नजदीकी CHC या किसी भी ई-मित्र शॉप से आसानी से मिल जाएगा।
- या फिर आप इस फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिन्ट भी निकलवा सकते है।
- अब आपको प्राप्त आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करनी है।
- तो आपको इस फॉर्म को कैसे भरना है आइए स्टेप बाई स्टेप समझते है।
- सबसे पहले आपको प्रार्थी का नाम दर्ज करना है जिसके नाम का आय प्रमाण पत्र बनवाना है।
- उसके बाद प्रार्थी के पिता का नाम दर्ज करें, व एड्रैस की कंप्लीट डिटेल्स दर्ज करें।
- फिर जो आवेदनकर्ता है उसकी रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो अपलोड करनी है।
- उसके बाद अपना गाँव, शहर, तहसील, व जिले का नाम दर्ज करना है।
- उसके बाद जन्म दिनांक, जन्म स्थान, उम्र, लिंग – पुरुष-महिला, विवाहित-अविवाहित आदि दर्ज करें।
- फिर आवेदक का धर्म, जाती, उपजाति दर्ज करना है।
- फिर आप राजस्थान के मूल निवासी है तो हा वाले बॉक्स पर टिक करें।
- उसके बाद क्या आप आयकर दाता है यानि क्या आप टेक्स देते है तो हा या ना करें।
- फिर आवेदक का मोबाईल नंबर दर्ज करें फिर पैन कार्ड नंबर है तो उसे भी दर्ज कर दे।
- टीन नंबर उपलब्ध है तो दर्ज कर सकते है अन्यथा खाली छोड़ सकते है।
- फिर परिवार के सदस्यों के नाम व उनकी उम्र, उनकी आय या व्यवसाय और वार्षिक आय दर्ज करें।
- इसके अलावा परिवार के किस सदस्य का आवेदक के साथ क्या संबंध है वो भी दर्ज करना है।
- उसके बाद उक्त तथ्यों के सत्यापन स्वरूप दो उतरदायी व्यक्तियों की साक्ष्य प्रमाण पत्र एंव स्वयं का शपथ पत्र सलंगन करें।
- उसके बाद दिनांक दर्ज करें अपना स्थान दर्ज करें फिर प्रार्थी अपना हस्ताक्षर करे।
- अब अगले पेज में आपको उत्तरदायी व्यक्तियों के साक्ष्य प्रमाण पत्र भरने है।
- जिसमें आपको दो गवाह बनाकर उनके हस्ताक्षर करवाने है।
- जैसे की गाँव के सरपंच, या स्कूल के प्रधानाचार्य, पटवारी, ग्राम सेवक आदि में से किसी के भी हस्ताक्षर करवा सकते है।
- फिर अगले पेज में आवेदक की फ़ोटो चिपकाए, अपना नाम, दर्ज करें।
- पिता या पति का नाम भरें फिर एड्रैस भरें, फिर आय भरें।
- फिर वापस परिवार के सदस्यों की डिटेल्स भरनी है जैसा की ऊपर आपको बताया गया है।
- उसके बाद परिवार की समस्त वार्षिक आय दर्ज करके नीचे हस्ताक्षर करें।
- अब हस्ताक्षर पहचानकर्ता में सरपंच, पटवारी, स्कूल संस्थापक, ग्रामसेवक या अन्य किसी के भी हस्ताक्षर करवा सकते है।
- प्रमाणीकरण में शपथकर्ता का नाम, पिता का नाम, जाती, उम्र, वर्ष, निवासी दर्ज करें।
- फिर स्थान और दिनांक दर्ज करें और इस पेज में वकील द्वारा नॉटेरी करवा ले।
- जब आप इस फॉर्म को भरकर सील व साइन करवाकर तैयार कर लेते है तो आपका आय प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाता है।
- तो इस तरह से आप Rajasthan Income Certificate Apply. कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में नाम व एड्रैस चेंज कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
राजस्थान में आय प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें ?
दोस्तों राजस्थान में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सबसे पहले आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करनी है उसके बाद जरूरी गवाहों और साक्ष्यों के हस्ताक्षर व नॉटेरी करवाकर आप अपना प्रमाण पत्र तैयार कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है तो आप इसे पूरा जरूर पढे।
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?
इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मुख्य रूप से पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय का साक्ष्य और एक स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र की जरूरत होती है। अगर आपको इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है तो ऊपर इस आर्टिकल में आय प्रमाण पत्र फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया गया है कृपया इसे पूरा जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Rajasthan Income Certificate Apply. कैसे करें इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।