खाद्य सुरक्षा योजना के द्वारा योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारो को सरकार द्वारा रियायती/सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाती है। इस योजना में जिन पात्रो के नाम जुड़े हुए है नहीं है वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना के तहत आवेदक का नाम योजना में शामिल होना चाहिए। तो आज हम इसी विषय के बारे में बात करेंगे की कोई भी पात्र खाद्य सुरक्षा योजना में अपना नाम कैसे शामिल कर सकता है। Khadya Suraksha Yojana Me Naam Kaise Jode. इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताई जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको खाद्य सुरक्षा योजना में नाम कैसे जोड़े ? इस योजना की पात्रता क्या है कौन कौन से आवेदक इस योजना का लाभ ले सकते है, किन किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, योजना में नाम शामिल करने के लिए कितने दिन का समय लगेगा व आवेदन प्रक्रिया क्या है इन सभी टोपिक्स को इस आर्टिकल में कवर किया जाएगा तो कृपया आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए पात्रता :-
इस लेख में हम राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक पात्रता को जानेंगे :-
आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना में प्रमुख BPL, अंत्योदय, मजदूर, छोटे सीमांत किसान, व निर्धारित ये सीमा वाले लोग होने चाहिए। जो लोग इनकम टेक्स देते है वह लोग इस योजना के पात्र नहीं है जिनकी इनकम निर्धारित इनकम से ज्यादा है वह भी इस योजना के लाभार्थी नहीं है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में है या उसकी इनकम निर्धारित इनकम से ज्यादा है तो उसे स्वेच्छा से गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना छोड़नी चाहिए। आधिकारिक पोर्टल पर गिव अप का ऑप्शन मौजूद है।
इसे भी जरूर पढे :- शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में नाम व एड्रैस चेंज कैसे करें ?
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड परिवार का व सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- इनकम सर्टिफिकेट ( आय-प्रमाण पत्र ) पात्रता के अनुसार
- नए सदस्य के लिए जन्म-प्रमाण पत्र या विवाह हेतु मेरीज सर्टिफिकेट या पुराने कार्ड से नाम कटवाने के प्रमाण
- बैंक खाता व आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाईल नंबर आदि।
- जिस सदस्य का नाम जोड़ना है उसका नाम जन आधार कार्ड में जुड़ा हुआ होना जरूरी है।
Khadya Suraksha Yojana Me Naam Kaise Jode.
अब हम आपको खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कैसे करते है इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको फूड डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है।
- उसके बाद खाद्य सुरक्षा योजना ( NFSA ) के लिए आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना जिला सिलेक्ट करें और अपनी राशन कार्ड संख्या दर्ज करके राशन कार्ड खोजे बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके राशन कार्ड में जितने सदस्य का नाम जुड़ा हुआ है वो सभी नाम देखने को मिलेंगे।
- अब आपको राशन कार्ड धारक के नाम के आगे चुने का ऑप्शन है उसके ऊपर क्लिक करना है।
- फिर आपके जन आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- अब आपको जनरेट एप्लीकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके ओके बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको परिवार के जिस सदस्य को राशन कार्ड में जोड़ना है उसका नाम सिलेक्ट करें।
- फिर जिस सदस्य को आप जोड़ते है उसके जन-आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- फिर राशन कार्ड के मुखिया के साथ जिस सदस्य को राशन कार्ड में जोड़ा जा रहा है उसका संबंध क्या है।
- तो संबंध चुने बेटी, बेटा, बहु, भाई, बहन जो भी संबंध है वो सिलेक्ट करें अगर गेस कनेक्शन है तो एजेंसी का नाम दर्ज करें।
- गैस कनेक्शन नहीं है तो इस ऑप्शन को छोड़ सकते है, विवाहित है तो पति-पत्नी का नाम दर्ज कर सकते है।
- पैन कार्ड नंबर भी दर्ज कर सकते है विकलांग है तो ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है।
- अब आपको नया सदस्य जोड़े का बटन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- उसके बाद नया सदस्य सफलतापूर्वक राशन कार्ड में जुड़ा जाएगा इसका मैसेज स्क्रीन पर ही आपको देखने को मिल जाएगा।
- अब आपको सबसे नीचे चैकबॉक्स पर टिक करना है और और जन आधार कार्ड की पीडीएफ़ अपलोड करनी है।
- उसके बाद आवेदन पूर्ण करें वाले बटन पर क्लिक करना है फिर ओके बटन पर क्लिक करना है।
- फिर आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और आपको एप्लीकेशन नंबर भी मिल जाएगा।
- तो यह था हमारा आज का Khadya Suraksha Yojana Me Naam Kaise Jode. इसका पूरा प्रोसेस।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
घर बैठे राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?
अगर आप भी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाना चाहते है तो यह काम अब आप ऑनलाइन घर बैठे पूरा कर सकते है इसके लिए आपको किसी भी सरकारी या निजी कार्यालय या फिर किसी भी ई-मित्र CHC सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने खाद्य सुरक्षा योजना में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताया है जिसे फॉलो करके आप अपना नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए अप्लाई कर सकते है।
राशन कार्ड में नाम कितने दिन में जुड़ जाता है ?
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुडने में आमतौर पर एक से दो सप्ताह तक का समय लग सकता है। आवेदन जमा होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाती है। जांच में दस्तावेज व पात्रता सही पाए जाने पर नाम जोड़ने की स्वीकृति मिलती है। जब नाम ऑनलाइन विभाग की वेबसाईट पर सक्रिय दिखने लग जाता है तो समझ जाए की आपका नाम राशन कार्ड में जुड़ चुका है और उसके अगले महीने से ही आपको राशन मिलना शुरू हो जाता है।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Khadya Suraksha Yojana Me Naam Kaise Jode. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।